Loading...
अभी-अभी:

इस अभिनेत्री के साथ लंबे समय तक रिलेशन में रहे सुशांत सिंह राजपूत

image

Jun 14, 2020

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज मुम्बई में अन्तिम संस्कार किया जाएगा। इस अभिनेता ने रविवार को अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली थी। माना ये जा रहा है कि सुशांत सिंह ने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या कर ली है। 

लंबे समय तक रिलेशन में रहे सुशांत और अंकिता
सुशांत सिंह ने एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता में अपनी अभिनय क्षमता को साबित किया था। बताया जा रहा है कि इस शो के दौरान ही वह टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को अपना दिल दे बैठे थे। दोनों लंबे समय तक रिलेशन में रहे थे। 

सुशांत को पवित्र रिश्ता से मिली थी पहचान
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को नेशनल टीवी पर प्रपोज तक कर दिया था। दोनों के बीच छह साल तक अफेयर रहा था। हालांकि बाद में किसी कारण से दोनों अलग हो गए है। इन दोनों के अलग होने से प्रशंसकों को भी निराशा का सामना करना पड़ा था। किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि सुशांत और अंकिता का रिश्ता ज्यादा नहीं टिक पाएगा। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता में मानव और अंकिता ने अर्चना का रोल निभाया था।