Loading...
अभी-अभी:

अनिल कपूर के घर एक बार फिर बजने वाली हैं शहनाई

image

Jan 11, 2019

बॉलीवुड की मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने साल 2018 में ही अपनी एक बेटी सोनम कपूर की शादी की थी और अब लगता है कि साल 2019 भी कपूर फैमिली के लिए खुशखबरी लेकर आया है। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर इस साल अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे ले सकती हैं। कपूर फैमिली की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमे रिया के भाई-बहन, मां-पापा और जीजा आनंद आहूजा के अलावा उनके बॉयफ्रेंड करण बूलानी भी नजर आ रहे हैं इस फोटो के सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल कपूर फैमिली में शहनाई बज सकती हैं।

वैसे करण कपूर फैमिली के सभी फंक्शन्स में शामिल होते हैं अगर ये उड़ती हुई ख़बरें सच साबित हुई फिर तो इस साल रिया की भी डोली उठ जाएगी आपको बता दें रिया फिल्म प्रोड्यूसर है और उनके ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी सोनम की शादी में भी नजर आए थे इसके अलावा रिया के कजिन ब्रदर मोहित मारवाह की शादी में भी करण बूलानी शामिल हुए थे खैर अब तो सभी को रिया और करण की शादी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।