Loading...
अभी-अभी:

बॉलीवुड के खान परिवार में इन दो लोगों की घर में एंट्री हुई बंद, जानें क्या है वजह?

image

Jan 12, 2019

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान भले ही दरियादिल हो लेकिन जिससे उनकी दुश्मनी हो जाती है उसे वो कभी नहीं छोड़ते हैं जी सलमान जितने स्वीट है उतना ही तेज उनका गुस्सा भी है अगर कोई भी कलाकार उनकी नजर में आ गया फिर तो सलमान उसे अपने करीब नहीं आने देते एक बार विवेक ओबेरॉय को भी सलमान के गुस्से का शिकार होना पड़ा था और अब वो ही गलती अर्जुन कपूर ने भी कर दी है।

अर्जुन कपूर और बोनी कपूर की एंट्री बंद

सूत्रों की माने तो अब सलमान खान ने अपने घर पर एक्टर अर्जुन कपूर और उनके पिता बोनी कपूर की एंट्री बंद कर दी है अर्जुन और बोनी अब से कभी भी सलमान के घर में एंट्री नहीं कर सकते है सूत्रों की माने तो सलमान खान ने अब अर्जुन कपूर के साथ-साथ उनके पिता बोनी कपूर से भी दूरी बनाने का मन बना लिया है और ये तक कह दिया है कि वो कभी भी खान परिवार का हिस्सा नहीं बनेंगे।

मलाइका अरोड़ा को लेकर नाराजगी

ऐसा सुनने में आया है कि सलमान खान पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर चल रही खबरों से नाखुश हैं और इसलिए उन्होंने इन दोनों की एंट्री अपने घर पर बंद कर दी है अरबाज से मलाइका का तलाक होने के बाद से लगतार ये खबरें सामने आ रही हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका शादी करने वाले हैं बस यही बात सलमान को रास नहीं आई है।