Loading...
अभी-अभी:

जाह्नवी कपूर का आज जन्मदिन.. 'धड़क' से की थी अपने करियर की शुरुआत

image

Mar 6, 2020

मुंबईः बॉलीवुड में कुछ ही फिल्मों को करने के बाद मशहूर होने वाली जाह्नवी कपूर का आज जन्मदिन है। आज जाह्नवी कपूर 23 साल की हो गईं हैं। वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं और उनकी एक बहन है जिनका नाम खुशी कपूर हैं। जाह्नवी कपूर ने धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उससे पहले ही हुई उनकी मां की अचानक हुई मौत ने परिवार के साथ फैन्स को गहरा सदमा दिया था। आप सभी को बता दें कि धड़क की शूटिंग के लिए जाह्नवी मुंबई में ही थीं और दुबई में उनकी माँ की मौत हो गई।

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर

जाह्नवी की पहली फिल्म के लिए उनकी माँ खूब एक्साइटेड थीं लेकिन वह अपनी बेटी की पहली फिल्म नहीं देख पाईं। मां श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद जाह्नवी का यह तीसरा जन्मदिन है। आप सभी को बता दें कि आज के समय में जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। इसी के साथ फिल्मी पार्टियों से लेकर उनके एयरपोर्ट लुक्स हमेशा चर्चा में रहे हैं। आप सभी को यह भी पता ही होगा श्रीदेवी ने बोनी कपूर से साल 1996 में शादी की थी वहीं साल 1997 में जाह्नवी कपूर और साल 2000 में खुशी का जन्म हुआ। बात करें जाह्नवी की तो उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से हुई है। वहीं वह साल 2018 में पढ़ाई पूरी कर आईं और 'धड़क' फिल्म में काम किया। वहीं इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल को लेकर सुर्ख़ियों में हैं।