Loading...
अभी-अभी:

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, पुलिस को मिले बड़े सबूत

image

Aug 2, 2020

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में रिया का नाम जुड़ा चुका है। इस समय सभी रिया के बारे में बातें कर रहे हैं। रिया पर सवालों की गाज गिर पड़ी है। उनका नाम लगातार सामने आ रहा है लेकिन वह अब तक पुलिस को नहीं मिली है। ऐसे में अब सामने आई खबरों के अनुसार बिहार पुलिस इस मामले में रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है।

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मिले बड़े सबूत
दरअसल, मिली जानकारी के तहत बिहार पुलिस को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कुछ बड़े सबूत मिल गए हैं और उन्ही को मद्देनजर रखते हुए लुकआउट नोटिस जारी करने के बारे में कहा गया है। दरअसल पुलिस का मानना है कि रिया से पूछताछ करना जरूरी हो गया है। इसके अलावा ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि पुलिस रिया चक्रवर्ती से संपर्क नहीं साध पा रही है। इस समय फोन पर भी एक्ट्रेस से बात नहीं हो पा रही है। ऐसा लग रहा है मानो एक्ट्रेस कहीं छुप गई हो! वैसे आपको पता ही होगा अब तक इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

सीबीआई जांच की मांग
इसके अलावा इस केस को सही दिशा में आगे बढ़ाने और जांच को अंजाम तक पहुंचाने पर अब तक सुशांत के फैंस के अलावा, राजनेता और सेलेब्स ने भी जोर दिया है। अब भी सुशांत के मामले में सीबीआई जांच की मांग हो रही है। वहीं बीते दिनों जब से सुशांत के पापा ने इस केस में रिया का नाम उजागर किया है तब से जांच और तेजी से शुरू हो चुकी है। अब इस मामले में बिहार पुलिस जांच कर रही है।