Loading...
अभी-अभी:

मुंबई के कामा अस्पताल के स्वास्थकर्मियों के लिए फरहान अख्तर ने भिजवाएं PPE किट्स

image

May 20, 2020

इस समय बढ़ते कोरोना वायरस के खिलाफ देश एक लंबी लड़ाई लड़ रहा है। इस कारण बॉलीवुड के कई स्टार्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में इसी लिस्ट में नाम शामिल हुआ है अभिनेता फरहान अख्तर का। उन्होंने एक बार फिर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। दरअसल फरहान अख्तर ने ट्वीट करके बताया है कि उन्होंने मुंबई के कामा अस्पताल के स्वास्थकर्मियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेट्स (PPE) किट्स भिजवाएं हैं।

वैसे हम आप सभी को यह भी बता दें कि हाल ही में फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए एक फोटो शेयर की जिसमें उनके नाम के लिखे बॉक्स नजर आ रहे हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि इसी के साथ फरहान ने लिखा कि हमारा पीपीई का कंसाइनमेंट मुंबई के कामा हॉस्पिटल के लिए जा चुका है। उन सभी को बहुत सारा प्यार और आभार जिन्होंने इसमें योगदान दिया। आगे फरहान ने सभी से इस लड़ाई में मदद करने के लिए अपील भी की है।

वैसे फरहान अख्तर से पहले सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान ने भी हेल्थवर्कर्स के लिए PPE किट्स भिजवाए थे। ताकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ये वारियर्स सुरक्षित रहे और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचा सके। वहीं अब फरहान के फैंस उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं।