Loading...
अभी-अभी:

निक जोनस के साथ सात फेरे लेने जोधपुर पहुंची प्र‍ियंका, इस अंदाज़ में हुआ स्वागत

image

Nov 29, 2018

बॉलीवुड के बाद इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लेने को तैयार है अपनी शादी के लिए प्रियंका और निक राजस्थान के जोधपुर पहुंच गए हैं आपको बता दें प्र‍ियंका ने देश के खबसूरत शहर जोधपुर को शादी के लिए चुना है प्र‍ियंका का ये देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है जैसे ही प्रियंका और निक जोधपुर पहुंचे उनका वहां भव्य स्वागत हुआ।

प्रि‍यंका और निक जोनस को संग में देखने के लिए फैंस और मीडिया की भीड़ जुट गई फैंस ने प्र‍ियंका और निक का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया सभी ने प्रियंका और निक का खास वेलकम किया और फैंस का इतना प्यार देखकर देसी गर्ल ने हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी फोटोज वायरल हो रही हैं जिनमे निक और प्रियंका लोगों की भीड़ के बीच में दिख रहे हैं।

आपको बता दें प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए निक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी पार्टनर और हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर समेत कई मेहमान जोधपुर पहुंचे इन सभी विदेशी मेहमानों को देसी अंदाज में देखा गया बीते दिन ही मुंबई में प्रियंका ने गणेश पूजा रखवाई थी जिसमे जोनस परिवार इंडियन अटायर में नजर आया आपको बता दें निक-प्र‍ियंका की शादी 2 दिसंबर को होगी शादी से पहले मेहंदी और संगीत की रस्म का आयोजन किया जाएगा ये सभी फंक्शन्स जोधपुर में ही होंगे।