Loading...
अभी-अभी:

कबीर सिंह की बॉक्सआफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी...

image

Jun 26, 2019

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है। शाहिद कपूर की मूवी कबीर सिंह 21 जून को प्रदर्शित हुई है। यह फिल्म तेलुगु की सुपर हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। यह फिल्म 3123 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई है।

टिकट खिड़की पर ज़बर्दस्त ओपनिंग वाली फिल्म बनीं कबीरसिंह
कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करती नजर आ रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर ज़बर्दस्त ओपनिंग की। फिल्म ने पहले वीकेंड के दौरान शानदार 70 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। कबीर सिंह की कहानी और शाहिद कपूर के कैरेक्टर पर बवाल मचा हुआ है। फिल्म में शाहिद कपूर का कैरेक्टर महिला विरोधी बताया जा रहा है।

कबीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी
कबीर सिंह का बिगड़ैल, पागल और गुस्सैल शाहिद कई लोगों की आंखों की किरकिरी बन गया है। कुछ डॉक्टरों ने कबीर सिंह के जरिए मेडिकल प्रोफेशन की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया है। इसके बावजूद शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ की कमाई कर चुकी ये फिल्म
तमाम विवादों को दरकिनार कर दर्शक शाहिद की फिल्म को मनोरंजक बता रहे हैं। फिल्म ने चौथे दिन 17.54 करोड़ और पांचवे दिन 16.53 करोड़ की कमाई की। इस तरह यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

शाहिद के परफॉर्मेंस की हो रही तारीफ
फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है। कबीर सिंह की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की लव स्टोरी है, जो पढ़ाई में जीनियस है लेकिन नंबर एक का गुस्सैल है। इस गुस्से की वजह से उसकी जिदंगी में कुछ अच्छा होता है तो काफी कुछ खराब भी होता है। फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।