Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर मेंं इन दिनों बढ़ रही है गाय के शुद्ध घी की डिमांड

image

Jan 23, 2018

**ग्वालियर**। शहर में इन दिनों देशी गाय का शुद्ध घी दुर्लभ हो गया है, इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।गौ शालाओं में तीन महीने की एडवांस बुकिंग करने के बाद भी वेटिंग चल रही है। **6 महीने पहले से करा रखी बुकिंग...** घी की कीमत भी 1500 रुपए से लेकर 1700 तक हो गई है। जो लोग अपने घर में देशी गाय का शुद्ध घी खाना पसंद करते हैं,उनके लिए भी देशी घी के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है एक बड़ा धार्मिक आयोजन। ग्वालियर में इन दिनों 165 कुंडीय महायज्ञ चल रहा है, इसके लिए लोगों ने 6 महीने पहले घी की बुकिंग करा दी थी,उसके बाद भी ग्वालियर चंबल संभाग से घी की पूर्ती नहीं हो पा रही है। **दूसरे जिलों से मंगाया जा रहा घी...** यज्ञ में देशी गाय का शुद्ध घी ही उपयोग किया जा रहा है। इसी के चलते कुछ लोग तो ग्वालियर के आस पास से घी ले रहे हैं, लेकिन ज्यादातर दूसरे जिलों की बड़ी-बड़ी गौशालाओं से मंगाया जा रहा है।यज्ञ के प्रति लोगों की आस्था इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने गाय का शुद्ध देशी घी का स्टॉक पहले से करके रख लिया है, और अब यज्ञ की आहुति दी जा रहीं हैं। संत महात्माओं का कहना है, कि यज्ञ का महत्व देशी गाय के शुद्ध घी से ही बढ़ता है, और उसका फल भी तभी प्राप्त होता है, माना यह भी जाता है कि देशी गाय के शुद्ध घी से वातावरण भी पवित्र होता है, और वायु में उपस्थित प्रदूषित तत्व नष्ट हो जाते हैं।