Loading...
अभी-अभी:

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

image

Jun 29, 2017

सीहोर : ग्राम अमलाहा  गांव के तीन लड़कों से परेशान होकर एक १८ वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। पुलिस मामले में पड़ताल में जुट गई हैं। युवती के पिता अनोखी लाल मालवीय ने बताया कि बेटी दो दिन से काफी परेशान थी। उसने बताया था कि गांव के ही तीन युवक सलमान, अजय और त्रिलोक जायसवाल उसे काफी समय से तंग कर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। तीनों ने घर से निकलना दूभर कर दिया था। सलमान और त्रिलोक अमलाहा टोल पर काम करते हैं और अजय गांव का ही लड़का हैं। तीनों घर के चक्कर काटते रहते थे। पिता ने आरोपी युवकों की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो बेटी रो पड़ी थी। ये सिलसिला विगत 5 माह से चल रहा था, इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।