Loading...
अभी-अभी:

डीबी मॉल के निर्माण के दौरान दीवार कार पर गिरी, 2 लोग घायल

image

Oct 14, 2017

ग्वालियर : स्टेशन बजरिया इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया। इस इलाके में बन रहे डीबी मॉल के कार्य के दौरान पुरानी दीवार को हटाने पर दीवार भर-भराकर गिर गई। इस दौरान दीवार के समीप कार में सवार दो लोग मलवे में दब गए। इसके साथ ही पांच सायकल भी दीवार की चपेट में आ गई।

जैसे ही लोगों ने देखा कि दीवार के नीचे लोग दब गए हैं, उन्होंने तत्काल इस बात की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी, साथ ही अपने स्तर पर लोगों को मलवे से बाहर निकालने का काम शुरू किया। लोगों की तत्पर्ता से दोनों को मलवे से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

घायलों के नाम सुनील राजपूत और तुकाराम बताए गए हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जेसीबी मशीन पर पथराव किया। जिसके कारण जेसीबी का चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि बगैर सूचना दिए जेसीबी से दीवार को हटाया जा रहा हैं, जिसके कारण यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।