Loading...
अभी-अभी:

तेंदुए के शावक की मौत, 15 दिन पूर्व लाया था वन विहार

image

Oct 14, 2017

भोपाल : भोजपुर में जैन मंदिर के पास से मिले 15 दिन के तेंदुए के शावक ने आखिरकार वन विहार में दम तोड़ दिया हैं। शावक को 24 सितंबर को वन विहार लाया गया था। जहां उसका 6 महीने तक लालन-पालन किया जाना था।

वन विहार में शावक को तेंदुए की चेंबर में रखा गया था, ताकि उसे इंसानों की आदत न पड़े और वो तेंदुए की तरह पल बढ़ सके, लेकिन शावक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जब इस पूरे मामले को लेकर वन विहार प्रबंधन से बात की गई, तो शावक की मौत की बात से इंकार नहीं किया, लेकिन मामले में पल्ला झाड़ते हुए कैमरे पर बात करने से मना कर दिया।

वन विहार में शावक या किसी वन्यप्राणी की मौत का यह पहला मामला नहीं हैं, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। वन्यप्राणियों की लगातार हो रही मौतों ने वन विहार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।