Loading...
अभी-अभी:

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

image

Aug 19, 2017

जबलपुर : जिले में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सारिता स्वामी हैं, जिसकी बिलहरी में रहने वाले मनीष स्वामी से 8 माह पहले विवाह हुआ था। शुक्रवार रात को सारिता ने बिलहरी स्थित ससुराल में फांसी  लगाकर आत्महत्या कर ली। सरिता के परिजनों का आरोप हैं कि उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया हैं। दरअसल शीतलामाई में रहने वाली सारिता स्वामी का 8 माह पहले मनीष से विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही लगातार उसे परेशान भी किया जा रहा था। कई बार अपने साथ मारपीट की शिकायत उसने अपने घर में भी की थी, पर हर बार परिजनों की समझाइश के चलते वो शांत हो गई। शुक्रवार रात को सारिता का शव घर के अंदर लटका हुआ मिला। इधर परिजनों की शिकायत पर गोरा बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।