Loading...
अभी-अभी:

राजधानी में आज बसपा महासम्मेलन, भीड़ के चलते ट्रैफिक डायवर्ट

image

Nov 24, 2017

भोपाल : मध्यप्रदेश राजधानी में आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का राज्यस्तरीय सम्मेलन भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होने जा रहा है। इस सम्मेलन को बसपा सुप्रीमो मायावती संबोधित करेंगी। सम्मेलन को विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन खिसकने के बाद अब बसपा प्रमुख मायवाती भोपाल में चुनावी शंखनाद का आगाज करने जा रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे है।

बसपा के राज्य कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस सम्मेलन में हिस्सा लेने राज्यभर से प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मायावती के 12 बजे तक पहुंचने की संभावना है। वर्तमान में राज्य में बसपा के चार विधायक हैं। बसपा राज्य में अपनी ताकत को और बढ़ाने के मकसद से यह सम्मेलन आयोजित कर रही है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार इस महासम्मेलन करीब 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना। बसपा प्रमुख से मिलने औऱ संबोधन को सुनने के लिए कार्यकर्ता बेहतर उत्साह है।