Loading...
अभी-अभी:

बाईक पर आए, युवक को लगाई आवाज़ और कर दी फायरिंग

image

Jan 16, 2018

**जबलपुर।** माढ़ोताल थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग होने से दहशत फैल गई। दरअसल शारदा मंदिर के पास रहने वाला अजय उर्फ़ गोलू अपने घर की छत पर था, तभी बाइक पर आकाश उर्फ़ छोटू और धर्मवीर वहां पहुंचे जिन्होंने अजय को आवाज लगाई, अजय जैसे ही छत से नीचे आया छोटू ने उस पर फायरिंग कर दी, गनीमत यह रही की गोली अजय के बगल से निकल गई। छोटू ने दो फायर और किये। यह सारी घटना वहां लगे cctv कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। **एक साल पहले हुई थी चाकूबाजी...** अजय ने इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि अजय ने करीब एक साल पहले छोटू और उसके बहनोई धर्मवीर पर चाकू से हमला किया था, इसके बाद अजय को जेल भी जाना पड़ा। 3 महीने पहले ही अजय जेल से बाहर आया है। सोमवार की दोपहर को छोटू, धर्मवीर और उसके एक साथी ने अजय को धमकी भी दी थी, कि रात को तुझे गोली मारेंगे। बहरहाल पुलिस ने फायरिंग करने वालों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।