Sep 22, 2017
शिवपुरी : बदरवास जनपद के रन्नौद गांव में बरसात अधिक होने से बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं। रन्नौद के आसपास की फसलें बह गई हैं। किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ हैं। रन्नौद गांव में पिछले 2 दिन से लगातार भारी बारिश हो रही हैं। रन्नौद शिवपुरी मार्ग भी पूर्णतः बन्द हो चूका हैं, क्योंकि पूल पर अधिक पानी होने के कारण सभी साधनों का आवागमन बन्द हो गया हैं।