Loading...
अभी-अभी:

भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

image

Jun 17, 2017

भोपाल। किसानों के आंदोलन के बाद सियासी पार अब गरम होता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस शनिवार को धार जिले के खलघाट से चुनावी शंखनाद करने वाली है। इस संबंध में भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस खलघाट जाए या कहीं भी जाए, चुनाव में उसकी खाट खड़ी हो जाएगी। प्रभात झा ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजक्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंधिया के सीएम प्रोजेक्ट करने के बाद भी भाजपा 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।