Loading...
अभी-अभी:

भारी बारिश से नदी उफान पर, यातायात प्रभावित

image

Jul 13, 2017

खरगोन : बुधवार शाम से लगातार हो रही बारिश के चलते ग्यासपुरा और तलकपुरा के पास  दिवाली बधानी नदी मे बाढ़ आ गई। बाढ़ के चलते खरगोन बडौदा मार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो गया। ग्यासपूरा और तलकपूरा की पुलिया के ऊपर पानी होने से आवागमन रूक गया। मार्ग के दोनों और बसो सहित सैकड़ो वाहन की लाईन लग गई। यात्री करीब 4 घंटे से परेशान हो रहे हैं। बारिश के मौसम में पहली बार दिवाली बंधानी नदी में बाढ आने से यातायात प्रभावित हुआ हैं। नदी में बाढ की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची हैं।