Loading...
अभी-अभी:

मंत्री पवैया के सामूहिक गोवर्धन पूजा पर शामिल हुए मंत्री और नेता

image

Oct 20, 2017

ग्वालियर : दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर में गोवर्धन पूजा की गई। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के आह्वान पर सामूहिक गौ एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव आयोजित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन, गौ व गौ वत्स का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।

पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जयभान सिंह पवैया ने कहा कि द्वापर से सामूहिक गोवर्धन पूजा की परंपरा को अक्षुण रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आजकल धीरे-धीरे गोवर्धन की परंपरा विलुप्त होती जा रही है।

गोवर्धन पूजा महोत्सव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, मंत्री माया सिंह, मंत्री लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह व बालेंदु शुक्ल सहित ग्वालियर अंचल के बीजेपी के बड़े नेता मौजूद थे। बहरहाल माना जा रहा है कि जयभान सिंह के द्वारा सामूहिक गौ एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव अपना शक्ति परिक्षण दिखना है।