Loading...
अभी-अभी:

मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, कांग्रेस महामंत्री ने लगाया आरोप

image

Oct 20, 2017

भोपाल : प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान ने मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। चौहान का आरोप है कि मध्य प्रदेश में होने वाले  2018 के  विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है।

प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची में भारी संख्या में फर्जी नाम जोड़े गए हैं। चौहान ने भोपाल की नरेला विधानसभा का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां एक-एक मकान में 38, 35 और 52 लोगों के नाम हैं। एक आई टाइप के मकान में  तो 119 मतदाता हैं। ये षड्यंत्र पूरे प्रदेश में चल रहा है।

चौहान के मुताबिक 2013 में नरेला में 1 लाख 88 हजार मतदाता थे, जो आज बढ़कर 3 लाख 20 हजार हो गए। चौहान ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है। उन्होंने मतदाता सूचियों की  निष्पक्ष जांच की मांग की है।  चौहान ने बताया  कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए फिजिकल वेरिफिकेशन में मतदाता सूची का गड़बड़ झाला सामने आया है।