Loading...
अभी-अभी:

मुरुम से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को मारी टक्कर, मौत

image

Nov 22, 2017

धार : पगारा फाटे पर मुरुम से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक महिला को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे उस वक्त हुआ, जब महिला धरमपुरी से अपने घर लौट रही थी। टक्कर मारने के ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे जाकर पलटी गई।

खुजाव पुर्नवास निवासी मुन्नी बाई अपने घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे मुरुम से लदे एक ट्रैक्टर ने मुन्नी बाई को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

गम्भीर रूप से घायल महिला को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। जहां रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।