Loading...
अभी-अभी:

यात्रियों को यात्रा करना पड़ा महंगा, 5 महिलाओं की गई जान

image

Aug 29, 2017

रतलाम : ताल कस्बे के पास बीती रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 4 महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। सभी मृतक बरखेड़ा खुर्द गांव के रहने वाले हैं। देर रात राजस्थान से देवी दर्शन कर लौट रहे थे, कि तभी लसूड़िया और बामनखेड़ी गांव के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दबने से 4 महिलाओं और 1 बच्ची की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों और डायल 100 की मदद से घायलों को इलाज के लिए ताल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को इलाज के लिए जावरा एवं रतलाम के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। ताल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।