Loading...
अभी-अभी:

शहर के बहुचर्चित हत्याकांड में मामा-भांजे गिरफ्तार

image

Jan 18, 2018

**ग्वालियर।** जिले की मुरार थाना पुलिस ने कोचिंग संचालक के हत्याकांड में मुख्य आरोपी मामा और भांजे को गिरफ्तार किया है। यह हत्याकांड ग्वालियर शहर में बहुचर्चित हत्याकांड में से एक था, जिसमें घर के बाहर चबूतरे का निर्माण करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद में अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। जिसमें कोचिंग संचालक संजय भदौरिया को गोली लगने से मौत हो गई थी। साथ ही उसके बूढ़े पिता गंभीर रुप से घायल हो गए थे। **फरार आरोपियों पर है 5000 का ईनाम...** पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें से पुलिस ने आज इस मामले के मुख्य आरोपी भांजा संदीप उर्फ सोनू और मामा माताप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में 6 आरोपी फरार हैं, जिनके ऊपर 5000 का इनाम घोषित है। **क्या था मामला...** दरअसल 28 सितंबर को ग्वालियर के सीपी कॉलोनी में चबूतरे के विवाद को लेकर कोचिंग संचालक और पड़ोसियों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पुलिस की डायल हंड्रेड गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन इस बीच विवाद इतना बड़ा कि दोनों तरफ से फायरिंग हुई। फायरिंग में संजय भदौरिया की गोली लगने से मौत हो गई थी। उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस बाकी छह आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।