Loading...
अभी-अभी:

कुरुक्षेत्र में चाकूबाजी से हत्या, 17 घंटे बाद भी पुलिस नाकाम, परिजनों ने जाम किया हाइवे

image

Sep 28, 2025

कुरुक्षेत्र में चाकूबाजी से हत्या, 17 घंटे बाद भी पुलिस नाकाम, परिजनों ने जाम किया हाइवे

 बंटी कुमार कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे शहर में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान शादीपुर शाहिदा गांव के प्रिंस के रूप में हुई। हत्या के 17 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही, जिससे गुस्साए परिजनों ने एलएनजेपी अस्पताल के सामने हाइवे जाम कर दिया। दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के हस्तक्षेप और आश्वासन पर जाम खोला गया।

 कुरुक्षेत्र में बढ़ता अपराध का ग्राफ

कुरुक्षेत्र में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। कई गोलीकांड के बाद अब चाकूबाजी से हत्या ने शहर की शांति भंग कर दी है। अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, और पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में रोष बढ़ रहा है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उन्हें हाइवे जाम करने को मजबूर होना पड़ा।

 जनाक्रोश और राजनीतिक हस्तक्षेप

एलएनजेपी अस्पताल के सामने हाइवे जाम होने से दो घंटे तक यातायात ठप रहा। गुस्साए परिजनों ने पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की और जाम खुलवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात करने और पुलिस को निर्देश देने की बात कही। परिजनों को दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिला, अन्यथा वे दोबारा हाइवे जाम करने की चेतावनी दे चुके हैं।

 

Report By:
Monika