Loading...
अभी-अभी:

मलेशिया में 8 से 15 सितम्बर तक आयोजित एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स 2018

image

Sep 18, 2018

जितेन्द्र साहू : इंटरनेशनल मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन द्वारा मलेशिया के पेनांग में 8 से 15 सितम्बर तक आयोजित एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स 2018 में मंडला की मिनी सिंह ने जीत का परचम फहरा कर जिले को गौरवान्वित किया है। अलग - अलग एथेलेटिक्स इवेंट में मिनी सिंह ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मैडल जीता है। मिनी ने 5 किलो मीटर पैदल चाल में गोल्ड, 1500 मीटर रेस में सिल्वर और रिले रेस में ब्रोंज मैडल हासिल किया है। 

इंटरनेशनल इवेंट्स में 3 मैडल जीतकर मंडला लौटी मिनी का जोरदार स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष शिवराज शाह खुद जिले की बॉर्डर तक उसे रिसीव करने पहुंचे। नगर सीमा पर राज्य सभा सांसद संपतिया उइके, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मिनी का स्वागत किया। जगह - जगह लोगों ने मिठाई खिलाकर व फूल माला पहनकर मंडला की अपनी बेटी का स्वागत किया। 

मिनी ने बताया कि पिछले कई सालों से वो इन स्पर्धाओं की तयारी कर रही थी। वो रात 3 बजे से उठकर प्रैक्टिस के लिए निकल जाती थी। अपनी इस उपलब्धि से वो काफी प्रसन्न है और आगे वर्ल्ड लेवल कॉम्पिटिशन में मैडल जीतना चाहती है। इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होते है। मिनी ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में 64 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत से 143 खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी मिनी को इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।