Loading...
अभी-अभी:

भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ने मशाल जुलूस निकाल भ्रष्टाचार के विरोध में खोला मोर्चा

image

Aug 16, 2018

होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा विधानसभा में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ने भृष्टाचार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने का शंखनाद भी स्वत्रंत्रता दिवस की शाम को कर दिया।

वैसे तो चुनावो के बाद से ही लगातार  नागरिक मोर्चा  एवं आम आदमी पार्टी  संयुक्त रुप से भ्रष्टाचार को लेकर आए दिन आंदोलन, ज्ञापन शिकायतें करती आ रही है परंतु आज तक उन शिकायतों को संज्ञान में लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई। 

सत्ताधारी पार्टी भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद नितिन गुहा ने भ्रष्टाचार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। पार्षद नितिन गुहा ने सेंकडों नागरिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर राात्रकी में स्थानीय संकट मोचन हनुमान मंदिर से विशाल मशाल जुलूस निकाला ओर भरस्टाचार के विरोध में नारे लगाये। जुलुस में नगर के अनेकों समाजसेवी, भाजपा नेता सहित आम लोग उपस्थित थे। मशाल जुलूस जयस्तंभ चौक पहुंचा जहां सभा आयोजित की गई जिसमे भरस्टाचार के गम्भीर आरोप लगाये गए।