Nov 5, 2018
अमित निगम : रतलाम से दूसरी बार विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं चेतन कश्यप ने अपना नामांकन कल शाम को दाखिल कर दिया चेतन कश्यप अपने निवास से अपनी माता का आशीर्वाद लेकर कालिका माता मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने कालिका माता की पूजा-अर्चना कर कर अपना नामांकन दाखिल किया इसके पूर्व चेतन कश्यप सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एक रैली के रूप में शेर के विभिन्न मार्गो से गुजरे तथा उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान सभी वर्ग के लोगों ने उनका अभिवादन किया आचार संहिता के डर से किसी भी विशेष प्रकार के झंडे बैनर अन्य तामझाम से बचते हुए चेतन कश्यप पर्यावरण फ्रेंडली बैटरी चलित वाहन से नामांकन भरने कलेक्टोरेट पहुंचे नामांकन भरने के बाद चेतन कश्यप ने कहा कि वह पहले भी कार्यकर्ताओं के बल पर जीते थे इस बार भी कार्यकर्ताओं की जीत होगी उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार कार्य किया है और विकास के लिए शतक प्रयत्नशील रहे हैं तथा रतलाम में विकास की हुआ है।
आने वाले सालों में भी उनका प्रमुख एजेंडा रतलाम के हर तबके के विकास और उत्थान के लिए कार्य करूंगा और मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार सभी के हित में कार्य होंगे उन्होंने कहा कि रतलाम का सर्वांगीण विकास इन की प्राथमिकता है इस दौरान चेतन कश्यप के साथ रतलाम के कई वरिष्ठ नेता भी नजर आए।