Loading...
अभी-अभी:

कुक्षी में कांग्रेस की जन जागरण यात्रा व आम सभा संपन्न

image

Sep 9, 2018

घनश्याम पाटीदार : कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन जागरण यात्रा के कुक्षी पहुंचने पर नगर परिषद से नई कृषि उपज मंडी तक विशाल रैली निकालकर जोरदार स्वागत किया गया । रैली में दो-चार पहिया वाहन व ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों वनवासी बंधुओं ने भाग लिया ।कुक्षी विधान सभा के चहिते विधायक सुरेंद्र सिंह के समर्थन में हजारों कार्य कर्ता एवं जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।     

स्वर्गीय जमुना देवी व प्रतापसिंह बघेल इन दोनों कांग्रेस नेतावो ने जो छवि कुक्षी विधान सभा में जमाई थी उसी के परिणाम स्वरूप और सुरेंद्र सिंह बघेल की लोकप्रियता से 45000 वोट की जीत अब उम्मीद बनाये बैठी है कि इस बार कांग्रेस सरकार बने और बघेल मंत्री बने जनता की उम्मीद अब साफ झलक रही है उसी के परिणाम स्वरूप आज जनता का विशाल समुदाय नजर आया।           

रैली पश्चात हुई आमसभा में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल को कैबिनेट मंत्री बनाने का वादा जनता से किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी, विधायक जीतू पटवारी, धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम के अतिरिक्त कांग्रेस के छोटे-बड़े नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। आमसभा पश्चात जन जागरण यात्रा मनावर की ओर रवाना हो गई।