Loading...
अभी-अभी:

Guna/शादी समारोह में शामिल हुए 250 से ज्यादा लोग, 95 बीमार

image

Jul 1, 2020

मध्यप्रदेश के गुना शहर से चौका देने वाला मामला सामने आया है। गुना में शादी का खाना खाने से 95 लोग बीमार हो गए हैं। बीमारों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल रेलवे कर्मचारी दीपक पंथी की शादी के अवसर पर सोमवार शाम को लोगों के लिए खाने का आयोजन किया गया था। हालांकि इसमें 250 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

शादी समारोह में शामिल हुए 250 से ज्यादा लोग
बता दें की प्रशासन ने शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगाकर रखी है। इसके बाद भी लोगों को समझ नहीं आ रही है। उसके बाद भी समारोह में 250 से ज्यादा लोग शामिल हुए। यहां पर रात 12 बजे तक खाना चला। खाने के दो से तीन घंटे बाद ही कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

दूल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज
जब लोगों की हालत खराब होने लगी इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में लोगों की कतार लग गई। रात 10 बजे से मंगलवार सुबह नौ बजे तक लोग इलाज कराने के लिए आते रहे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के वजह से रात में सभी डॉक्टरों को अस्पताल बुला लिया गया। वक्त पर इलाज मिलने से सभी की स्थिति में सुधार आ गया है। लोगों से मिलने के लिए तहसीलदार निर्मल राठौर अस्पताल पहुंचे है। हालांकि लापरवाही के मामले में दूल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।