Loading...
अभी-अभी:

परसवाड़ा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, निर्भीक होकर मतदान का दिया सन्देश

image

Nov 2, 2018

राज बिसेन : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के बाद आज परसवाड़ा पुलिस के द्वारा फ्लेग मार्च निकालकर क्षेत्र वासियो को निर्भीक होकर मतदान करने का दिया संदेश।

आपको बता दें कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजामात  जिले भर में किए गए हैं, इसी तारतम्य में प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था की दृष्टि से आज परसवाड़ा में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, यह फ्लैग मार्च परसवाड़ा थाने से निकल कर ग्राम की गली, चौक चौराहों से गुजरता हुआ परसवाड़ा बस स्टैंड , कुरेन्डा मार्ग से बीजाटोला चौक होते हुए वापस परसवाड़ा थाना प्रांगण आकर समाप्त हुआ, फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी रोहित यादव, एसडीओपी लेखराम सिंह, साथ में A/123 केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के अधिकारी सीताराम मीणा, सहायक कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में तथा दुतीय कमान प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह ने बल के साथ फ्लेग मार्च निकालकर ग्राम वासियो को निर्भीक होकर मतदान का दिया सन्देश।