Loading...
अभी-अभी:

नेता प्रतिपक्ष का जमकर स्वागत, बारिश में भी हुई सभा

image

Aug 21, 2018

विनोद आर्य : चुनावी जंग के ऐलान में भले ही समय हो लेकिन नेताओ की यात्राये और आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी हो गया है। एमपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह इन दिनों अपनी न्याय यात्रा निकाल रहे है। न्याय यात्रा का सागर जिले में असर देखने को मिला है। जिले में आधादर्जन सभाओं के साथ ही कई जगह उनके स्वागत में पंडाल कांग्रेस के दिखे। अरसे बाद कांग्रेस के साथ जनता भी दिखी। जिले के देवरी में अच्छी खासी बारिश में भी सभा चलती रही। बारिश के चलते जनता भी पंडाल छोड़कर किनारे पर चली गयी।

एमपी में कांग्रेस अपनी वापसी के लिए लड़ाई लड़ रही है। पार्टी के प्रमुख नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और अजय सिंह लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है। सागर जिले में अजय सिंह की न्याय यात्रा में कांग्रेस एकजुट नजर आई। जिले के गढाकोटा ,रहली ,देवरी सुरखी और सागर में सभाएं की। सागर में तो रोड शो में पहले वाहनों में चले फिर पैदल ही अजय सिंह निकले। उनका जगह जगह स्वागत हुआ,
एक सभा में अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लबरा मुख्य मंत्री बताया। उन्होंने कहा कि हमारे रीवा अंचल में ज्यादा बात करने वाले को लबरा कहते है। यह लबरा मुख्यमंत्री है।