Loading...
अभी-अभी:

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को मिली ए-प्लस ग्रेड की उपलब्धि

image

Nov 26, 2019

दीपिका अग्रवाल : नेक द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को ए-प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। यूनिवर्सिटी को ए-प्लस ग्रेड की उपलब्धि मिलते ही यूनिवर्सिटी में अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विश्विद्यालय परिसर में छात्रों, प्रोफेसरों ओर कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया। 

गौरतलब है कि नेक की 8 सदस्यीय टीम ने 21 से 23 नंवबर तक यूनिवर्सिटी का दौरा किया था ओर विश्विविद्यालय का दौरा करने के बाद नेक द्वारा यह ग्रेड प्रदान की गई है। नेक की टीम द्वारा डीएवीवी को 4 में से 3.3 अंक प्रदान किए गए है। पांच साल पहले 2014 में 3.09 अंकों के साथ डीएवीवी को ए ग्रेड प्रदान की गई थी। नेक द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में किये गए दौरे में नेक की टीम ने कुलपति और प्रमुख प्रोफेसरों के साथ विश्वविद्यायल की खामियों और खासियतों पर चर्चा की थी। 

टीम ने निरीक्षण के दौरान सभी सातों बिंदु पर अपने ऑब्जर्वेशन, कमजाेरी, खासियत और सुझाव के साथ तैयार रिपोर्ट सौंपी थी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के अनुसार यूनिवर्सिटी को ए-प्लस ग्रेड मिलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और यूनिवर्सिटी इस ग्रेड की हकदार भी है इसके लिए यूनिवर्सिटी के अंदर कई बड़े बदलाव किए गए है। इस उपलब्धि को हासिल करने में सभी अधिकरियो प्रोफेसरों कर्मचारियों तथा स्टूडेंट्स का बड़ा योगदान रहा है। सभी के अथक प्रयासों से आज यूनिवर्सिटी को यह तमगा हासिल हुआ है।