Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियरः विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर भाजपा का भव्य आयोजन

image

Oct 12, 2019

विनोद शर्मा - आज राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती है, जिसे बीजेपी जन्मशताब्दी रूप के में मना रही है। राजमाता विजयाराजे सिंघिया एक राष्ट्रवादी विचारधारा की महिला थीं। राजमाता होते हुए वो हमेशा आम लोगों से जुडी रहीं। राजमाता विजयाराजे सिंधिया का बीजेपी को एक बडे संगठन के रूप में महत्वपूर्ण योगदान रहा था। यही कारण है कि  भारतीय जनता पार्टी के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया हमेशा ही पूज्यनीय रही हैं। राजमाता विजायाराजे सिंधिया की जन्मशताब्दी के मौके पर कटोराताल रोड स्थित छत्री परिसर में स्व. राजमाता की प्रतिमा एवं छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर सिंधिया परिवार भी रहा मौजूद, किया राजमाता को याद

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की शताब्दीवर्ष जंयती के मौके पर जहां बीजेपी ने आयोजन कर पुष्पांजलि अर्पित की तो वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी छत्री पहुंचे और राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वे अपनी दादी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दादी हमेशा लोगों के कल्याण के लिए आगे रहती थीं। उनके समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सिंधिया परिवार का हमेशा से ही त्याग और वलिदान का इतिहास रहा है।

इस दौरान राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि और बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान भजनों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि वो अपनी मां को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए आई हैं क्योंकि उन्होंने अपनी मां से बहुत कुछ सीखा था। उनका बीजेपी जैसे संगठन को इस ऊंचाइयों पर पहुंचाने में खासा योगदान रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि आज भी हम राजमाता के दिखाए गए मार्ग पर चलते हैं और वो दिन दूर नहीं जब बीजेपी से बडा संगठन दूसरा दुनिया में कोई नहीं होगा।