Loading...
अभी-अभी:

हवा का रुख बदला, 2 दिन में फिर बढ़ सकती है ठण्ड

image

Feb 19, 2017

भोपाल। राजधानी में दो दिन से पारा 31 डिग्री पार है। रविवार व सोमवार को मौसम ऐसा ही बना हर सकता है। भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, इंदौर का 16 डिग्री, ग्वालियर का 13 डिग्री और जबलपुर का 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

2-3 डिग्री गिर सकता है तापमान

एक्सपर्ट के मुताबिक इसके बाद दो दिन बाद ठंड का आखिरी दौर आने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। मौसम केंद्र के पूर्व डायरेक्टर और वेदर एक्सपर्ट डीपी दुबे ने बताया कि दो दिन बाद हवा का रुख बदलने से दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है। यह इस सीजन में ठंड का आखिरी दौर हो सकता है।


अधिकतम तापमान पर एक नजर

मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 और रात का 16 डिग्री रहने का अनुमान है। शहर में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में दिन ऐसे ही तपे हैं। 2006 में 22 फरवरी को ही दिन में पारा 37.6 डिग्री पर पहुंच गया था। पिछले साल 20 फरवरी को ही दिन का तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, इंदौर का 32.6 डिग्री, ग्वालियर का 32.7 डिग्री और जबलपुर का 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।