Loading...
अभी-अभी:

25 दिन में 5% घटी ट्रम्प की लोकप्रियता

image

Feb 19, 2017

वॉशिंगटन. इमीग्रेशन से लेकर मेक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने जैसे विवादित फैसले लेने वाले डोनाल्ड ट्रम्प की पॉपुलैरिटी तेजी से घटी है। एक सर्वे में अमेरिकी प्रेसिडेंट के पहले महीने के काम की सिर्फ 40% लोगों ने तारीफ की है। यह 64 साल में किसी अमेरिकी प्रेसिडेंट का सबसे खराब परफॉर्मेँस है। इससे पहले मिड फरवरी के सर्वे में क्लिंटन (51%) की पॉपुलैरिटी सबसे कम थी। वैसे, इस दौरान प्रेसिडेंट्स को एवरेज सपोर्ट 61% मिला है।

50 राज्यों में हुआ सर्वे...

- सर्वे एजेंसी गैलप ने 13-15 फरवरी के बीच अमेरिका के 50 राज्यों में ये सर्वे किया।

- ट्रम्प की पॉपुलैरिटी के बारे में यह 25 दिन में दूसरा सर्वे था।

- इसके मुताबिक 15 फरवरी को उन्हें 40% लोगों का सपोर्ट हासिल था, जबकि 22 जनवरी को 45% लोग उनके साथ थे।

- यानी 25 दिन में ही 5% सपोर्टर्स उनका साथ छोड़ गए।

- वे अमेरिका के ऐसे पहले प्रेसिडेंट हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी पहले ही महीने में 50% से कम है।

युवा-महिलाएं विरोध में, बुजुर्ग कर रहे ट्रम्प का समर्थन
- 35% ने माना कि पहले 10 दिन में ट्रम्प ने सही फैसले लिए।
- आेबामा को मिले थे 63% वोट।
- 54% युवा (18-29 साल) विरोध में। 
- 53% बुजुर्ग (65+) समर्थन में।
- 49%महिलाओं ने विरोध में वोट किया। 
- 42%महिलाएं समर्थन में रहीं। 
- 81% डेमोक्रेट्स ने विरोध किया। 
- 87% रिपब्लिकंस ने समर्थन किया।

सिर्फ एक बात ट्रम्प के फेवर में

- सर्वे में सिर्फ एक बात ट्रम्प के फेवर में है कि उन्हें अपनी रिपब्लिकन पार्टी में 87% लोगों का सपोर्ट हासिल है।

- माना जा रहा है कि ट्रम्प की पॉपुलैरिटी उनकी इमीग्रेशन पॉलिसी और पूर्व सिक्युरिटी एडवाइजर माइकल फ्लिन के इस्तीफे के कारण घटी।

- फ्लिन को रूसी ऑफिसर्स से बातचीत छिपाने के आरोपों के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।

प्रेसिडेंट्स जनवरी फरवरी अंतर
जॉर्ज बुश सीनियर 51% 63% +12%
जॉर्ज बुश 57% 62% +5%
जिमी कार्टर 66% 71% +5%
रोनाल्ड रीगन 51% 55% +4%
निक्सन 59% 60% +1%
आइजनऑवर 68% 67% -1%
बराक ओबामा 68% 64% -4%
डोनाल्ड ट्रम्प 45% 40% -5%
बिल क्लिंटन 58% 51% -7%
औसत 60% 61% +1%

सच बोलता है व्हाइट हाउस

- उधर, फॉक्स न्यूज ने अपने एक सर्वे के हवाले से कहा है, 45% लोग मानते हैं कि व्हाइट हाउस मीडिया से ज्यादा सही बोलता है।

- वहीं, ऐसा नहीं मानने वालों की तादाद 42% है।