Loading...
अभी-अभी:

विदेश में रहने वाले भारतीय लोगो को मिलाकर लगभग 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता डालेंगे वोट

image

Nov 28, 2018

दुर्गेश गुप्ता  : विधानसभा चुनाव के 14 घंटे पहले मुख्यचुनाव अधिकारी व्हीएल कांताराव ने प्रदेश में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेकर मीडिया बन्धुओं से प्रेसवार्ता कर बताया की प्रदेश के सभी जिलो पर चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है व्हीएल कांताराव ने मतदाताओं के आंकडों को लेकर बताया की विदेश मे रहने वाले भारतीय लोगो को मिलाकर लगभग 5 करोङ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता अपना वोट डालकर प्रदेश की सरकार चुनेंगे चुनावी सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम कर लिए गए है।

लगभग 65367 मतदाता दल अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हो चुके है बचे हुए मतदाता दल शाम 4 बजे तक पहुँच जाएंगे साथ ही इन दलो के लिए 41 हजार वाहनो  की व्यवस्था की गयी है इवीएम 12 हजार मशीनो को रिजर्व पर रखा गया है, प्रदेश की 230 विधान सभा सीटो पर कुल 2899 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर है जिनमे से 250 महिलाए और 5 थर्ड जेंडर के हैं। बता दें की छतरपुर विधान सभा मे सबसे ज्यादा 7 महिला उम्मीदवार हैं मेहगांव पर सबसे ज्यादा 33 पुरुष उम्मीदवार हैं कुछ मतदाता केन्द्रो पर 285 स्क्रीन लगाए गए हैं कैंडिडेट के हस्ताक्षर का मिलान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी करेंगे और जिन मतदाताओं को पर्ची नही मिल पाई है वह मतदान केन्द्र पर जाकर जांच अधिकारी से जांच कराने के बाद वोट डाल सकेंगे।

गौरतलब है कि वोटर पर्ची के मतदान कर्मी को दिखाना होगा फिर रजिस्टर पर साइन के बाद उगंली पर निशान लगाएंगे फिर उसके बाद वोट डाल पाएंगे। मतदान आकंङो के लिए चुनाव आयोन 3 चरणों पर मीडिया से प्रेसवार्ता कर घटना लाइव और चुनाव से सम्बन्धित जानकारी दी जाएगी। पहली प्रेसवार्ता सुबह 9 बजे दुसरी दोपहर 3 बजे और आखिरी शाम 6 बजे होगी बगल वाली बिल्डिंग पर लाइव अपडेशन मिलेगा साथ ही चुनाव आकंङो की जानकारी वेबसाइट और मोबाइल एप पर भी उपलब्ध हो सकेगी। इन आंकड़ो को प्रत्येक 90 मिनट और 1 घंटे पर उपडेट किया जाएगा लगभग 7500 मीडिया कर्मियों को चुनाव के पास दिए गए है।