Loading...
अभी-अभी:

भय्यू महाराज की आत्महत्या के बाद डीआईजी को अज्ञात व्यक्ति ने भेजा 15 पेज का लेटर

image

Jun 30, 2018

खुद को गोली मारने वाले संत भय्यू महाराज की आत्महत्या के बाद शुक्रवार को डीआईजी को अज्ञात व्यक्ति ने 15 पेज का लेटर भेजा। इसमें भय्यू महाराज और उनके परिवार से जुड़ी कई बातें लिखी हुई हैं। पुलिस को संदेह है कि पत्र भेजने वाला परिवार का सदस्य या वह सेवादार हो सकता है, जो हर वक्त उनके आसपास रहता होगा। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र का कहना है कि पत्र में लिखी बातों की हकीकत का पता लगाया जाएगा। वहीं, भय्यू महाराज के सुसाइड नोट की लिखावट की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच करवाई जा रही है। उसकी रिपोर्ट आना बाकी है। डीआईजी का कहना है कि महाराज की विसरा रिपोर्ट भी नहीं मिली है, लेकिन यह जानकारी मिली है कि उनके शरीर में कोई नशीली चीज नहीं थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये लिखा है लेटर में

1. भय्यू महाराज दूसरी शादी के बाद से तनाव में आ गए थे। पत्नी आयुषी और बेटी कुहू में आए दिन विवाद होते रहते थे। वे पत्नी और बेटी के विवाद के बीच फंस गए थे वे दोनों को समझाने का प्रयास करते थे, लेकिन बात नहीं बनी। 
2. पारिवारिक विवाद के कारण महाराज अपने सेवा कार्य से भी दूर हो गए थे। काम नहीं करने और विवाद के तनाव में रहने से वे कई बार बीमार हुए और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 
3. वे एकांतवास पर पुणे के आश्रम में भी गए थे। कुछ दिन रुके, लेकिन आयुषी उन्होंने लगातार फोन लगाती थी। 
4. आयुषी के मायके वालों का हस्तक्षेप महाराज के आश्रम और परिवार में बढ़ गया था। आयुषी के चाचा और भाई भी उन पर हावी होते थे। वे कई दिनों से तनाव झेल रहे थे।