Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः कुख्यात बदमाश अर्जुन त्यागी हत्या कांड में न्यायलय ने दिया फैसला

image

Mar 19, 2019

विकास सिंह सोलंकी-  2014 में हुवे सेंटर जेल में कुख्यात बदमाश अर्जुन त्यागी हत्या कांड में न्यालय ने दिया फैसला जीतू नामक आरोपी को आजीवन कारावास की दी सजा। वहीं दो आरोपियों को किया बरी। आरोपी जितेंद्र ने सेंटर जेल में अर्जुन त्यागी की थी हत्या।

शूटर अर्जुन त्यागी की एक अन्य कैदी जितेंद्र ठाकुर ने कर दी थी हत्या

2014 में हुवे सेंटर जेल में अर्जुन त्यागी हत्याकांड में कल इंदौर जिला कोर्ट ने फैसला सुनाते हुये एक आरोपी को दोषी मानते हुये आजीवन कारावास  की सजा सुनाई है। वहीं दो आरोपियों को आरोप मुक्त किया है। दरअसल  हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद शूटर अर्जुन त्यागी की चार सितम्बर 2017 की सुबह एक अन्य कैदी जितेंद्र ठाकुर ने हत्या कर दी थी।  अर्जुन पर उसने बैरक में पांच गोलियां दागीं। जेल प्रशासन ने फौरन अर्जुन को एमवाय अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। गुंडे नान गुरु उर्फ शिवप्रसाद अवस्थी की हत्या का बदला लेने  को लेकर यह हत्या होना बताया गया था। जिसके बाद चार साल चली सुनवाई के बाद, सोमवार को न्यायलय ने तीन आरोपियों में से जीतू नामक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, साथ ही एक हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया गया। वहीं दो आरोपी महेंद्र उर्फ़ बाबा जीतू उर्फ़ जितेंद्र अवस्थी को बरी किया गया है। आरोपी जीतू को 25 आर्म सेट में दो साल की सजा सुनाई गई है। इस पूरे मामले में 33 गवाहों की गवाही करवाई गई थी।