Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस की आम सभा में नवजोत सिंह सिद्धू के पहुंचने से पूर्व ही भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता में हुई मारपीट

image

May 11, 2019

राकेश मेवारा : आलोट नगर में कांग्रेस के उज्जैन आलोट प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय के समर्थन में एक आम सभा रखी गई थी। आम सभा को संबोधित करने पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आने वाले थे उनके आने से पूर्व ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने के विवाद में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। बता दें कि सभा स्थल के सामने ही हुई झड़प में बेकाबू भीड़ द्वारा जनपद अध्यक्ष कालू जी परिहार के निवास पर फेंके गए पत्थर, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा फेंके गए पत्थर से परिहार के निवास के खिड़की दरवाजों की शीशे टूटे और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को आई चोटें भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जमकर मारपीट की गई।  

कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने फेंके पत्थर
गौरतलब है कि पत्थर फेंकने के वीडियो में वर्तमान कांग्रेस विधायक मनोज चावला पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे जब मीडिया कर्मी द्वारा मनोज चावला से पूछा गया कि क्या आपने भी पत्थर फेंके तो उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा की भीड़ को खदेड़ने का कार्य किया मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हूं मैं आगे भी उनके साथ खड़ा रहूंगा मैंने जो किया है वह सही किया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं को भीड़ से बचाने के लिए सभा स्थल के सामने मौजूद दुकानों के अंदर नजरबंद किया गया व मामला शांत होने के बाद धीरे धीरे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस जीप में गिरफ्तार करके पुलिस थाना आलोट ले जाया गया कुछ समय पश्चात भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पुलिस थाना आलोट पहुंचे जहां पर गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ताओं की पैरवी करने पहुंचे अभिभाषक संघ के अध्यक्ष प्रहलाद सिंग परिहार द्वारा पुलिस थाने पर हंगामा किया गया व भाजपा कार्यकर्ताओं की पैरवी हेतु मांग की और कहा कि मुझे भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने दिया जाए। किंतु पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी एक ना सुनकर उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।

भाजपा के ११ कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज
अधिवक्ता प्रहलाद सिंह परिहार चिल्लाते रहे पर आचार संहिता के चलते किसी ने उनकी एक ना सुनी कुछ घंटों बाद भाजपा के ११कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 107, 116, 151, मैं प्रकरण दर्ज कर जावरा जेल भेज दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कहा जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सीधा जेल भेजना पुलिस प्रशासन के ऊपर कांग्रेस सरकार का दबाव बताया जा रहा है जबकि इन्हें संबंधित तहसीलदार या मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करना था। भाजपा कार्यकर्ताओं के जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पत्थरबाजी मैं शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस थाना आलोट पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी