Loading...
अभी-अभी:

पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या, जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

image

May 11, 2019

होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा के समीपस्थ गांव मोरघाट में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की हालत देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि उसके साथ बलात्कार किया गया है, इसके बाद उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी होगी।
मृतक महिला की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है।

मोरघाट में अकेली रहती थी महिला
पुलिस के मुताबिक मृतिका महिला कलाबाई पति सुन्दरलाल ग्वाल ग्राम मोरघाट में अकेली रहती थी और गाँव में ही महिला के दूर के परिजन रहते थे परिजनों की माने तो महिला मजदूरी किया करती थी औऱ वह हर रोज शाम करीब 7:30 बजे तक घर पहुंच जाती थी।

महिला का शव गांव के पास खेत में मिला
शनिवार सुबह लोगों को जानकारी मिली कि एक महिला का शव गाँव के ही पास के एक खेत में पड़ा है। जिसके बाद ग्राम कोटवार के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जब परिजनों ने जाकर देखा तो महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी और शरीर पर चोट के निशान थे। सिवनी मालवा पुलिस ने मोके पर पहुंच जांच की औऱ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच की जा रही है।

महिला के चेहरे पर चोट के निशान
पीएम कर रहे डॉ. सौम्य रघुवंशी से बताया की महिला के चेहरे पर गहरी चोट के निशान है जिसे देख कर लगता है किसी भारी सामान से वार किया गया है जिससे उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है की अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके से पुलिस को कुछ सबूत भी हाथ लगे है जिसके आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।