Loading...
अभी-अभी:

खरगोन जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर कमल खिलाएगी भाजपा

image

Aug 4, 2018

संदीप ठक्कर : प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व भाजपा ने खरगोन जिले की राजनीति में बड़ा फेरबदल किया है। यहां तत्कालीन जिलाध्यक्ष बाबूलाल महाजन को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी सौंपकर जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कार्यकर्ता परसराम चौहान की ताजपोशी की है।

गुरुवार को सिद्धि विनायक गणेशजी की पूजा—अर्चना कर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे श्री चौहान का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री चौहान ने कहा एक छोटे कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। संपूर्ण समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे व आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिले की सभी 6 सीटों पर विजय दिलाएंगे। वही संगठन द्वारा फेरबदल करते हुवे चुनाव के कुछ माह पूर्व लंबे समय से भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर रहे बाबूलाल महाजन को को हटाकर परसराम चौहान को जिलाध्यक्ष बनाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

फेरबदल को गुटबाजी के तौर पर भी देखा जा रहा है। यह गुटबाजी जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के खरगोन आगमन के समय बैनर-पोस्टरों में भी दिखाई दी थी। वहीं निवृत्तमान अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश संगठन के अनुसार जिलाध्यक्ष चुनाव नही लड़ सकते और मेरी इच्छा विधायक का चुनाव लड़कर जनता की सेवा करने की है।