Loading...
अभी-अभी:

भिण्ड : मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने कैरोसिन डालकर की आत्महत्या

image

Oct 26, 2019

गिर्राज बौहरे : भिण्ड में मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग लड़की ने कैरोसिन डालकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही परिजनों की शिकायत पर मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

मनचले लड़के आए दिन करते थे छेड़खानी
दरअसल देहात थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में रहने वाली एक 17 साल की नाबालिग लड़की अपने ही गांव के मनचले लड़के से परेशान थी। मनचले लड़के आए दिन छेड़खानी करते थे। जिसकी शिकायत कई बार परिजनों से की। परिजनों ने मामला गाँव में पंचायत लगाकर निपटा लिया था लेकिन मनचलों का आतंक खत्म नहीं हुआ। 

लड़की ने मनचलों से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ी
परिजनों की माने तो गांव के कुछ लड़कों ने लड़की से बात करने के लिए एक मोबाइल फोन भी छत पर फेंककर दिया था। मनचलों की छेड़खानी का आलम यह था कि लड़की ने इसी साल हायर सेकेंडरी परीक्षा पास करने के बाद पढाई भी छोड़ दी थी। परिजनों की माने तो यही वजह होने के कारण उसकी लड़की ने मौत को गले लगा लिया। लड़की ने घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद कर कैरोसीन डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है इसके साथ ही परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जाँच भी शुरू कर दी है।