Loading...
अभी-अभी:

अशोकनगरः प्रशासन का 'हर घर दिवाली अभियान', गरीबों को दी दीपावली की भेंट

image

Oct 26, 2019

राजेश दुबे - कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा सामाजिक सरोकारों के नवाचारों में प्रदेश भर में एक अलग छबि बनाये हुए है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने ग्राम पंचायत मोहरी राय की बस्‍ती दुर्गा नगर में गरीब, असहाय लोगों के बीच पहुंचकर हर घर दीवाली की समृद्ध पहल करते हुए प्रत्‍येक परिवार को दीवाली किट जिसमें 16 मिट्टी के दिये, मिठाई, फुलझडी, तेल, बाती, लक्ष्‍मी जी की फोटो सहित अन्‍य सामग्री का उपहार भेंट किया। 

कलेक्टर की यह पहल सराहनीय और काबिले तारीफ

उपहार मिलते ही सभी परिवारों सहित बच्चों की खुशियों का ठिकाना ना रहा। वहीं उनके परिजन जिनके मन में बच्चों के लिए दीपावली त्यौहार ना मना सकने की कसक थी, जैसे ही कलेक्टर द्वारा उन परिवारों को उपहार दिए गए तो उनके चेहरे खिल उठे। उन्हें लगा कि अब वह भी अपने बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक दीपावली का त्यौहार मना पाएंगे। कलेक्टर मंजू शर्मा की यह पहल वाकई में सराहनीय और काबिले तारीफ है। पूरा जिला, कलेक्टर मंजू शर्मा की इस मुहिम की प्रशंसा कर रहा है।