Loading...
अभी-अभी:

भिण्ड : घर में रखे सिलेंडर में लगी आग, तीन महिलाओं समेत पांच लोग झुलसे

image

Oct 8, 2018

गिर्राज बौहरे :  भिण्ड के देहात थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर A ब्लॉक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोग झुलस गए। इस दौरान घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी दो घंटे देरी से पहुची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दरअसल शास्त्री कॉलोनी ए ब्लॉक में रहने बाले जगदीश बघेल रोज की तरह घर मे सब अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की घटना पर घर मे अफरा-तफरी मच गई आग पूरे घर मे फेल गई। घर में रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान घर मे मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया जिसमे तीन महिला सहित पाँच लोग झुलस गए। सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।