Loading...
अभी-अभी:

भोपाल : हमीदिया अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे

image

Aug 4, 2018

गब्बर सिंह ठाकुर : भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल हमीदिया की तीन घंटे से ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे रही और वहीं दूसरी ओर कोई सफाई नही की गई और ये सब हुआ है हमीडिया हॉस्पिटल मे सुरक्षा गार्ड, वार्ड वॉय और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से।

हमीदिया अस्पताल में निजी कम्पनी द्वारा कर्मचारियों के सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारी, वार्ड वॉय ने हड़ताल कर दी। कर्मचारियों की मांग थी की कम्पनी उन्हें ज्वॉयनिंग लेटर नही दे रही है और वेतन जो दिया जाना चाहिये वह नहीं दिया जा रहा है साथ ही कम्पनी के अधिकारियों द्वारा महिलाओं के काम को लेकर प्रताड़ित किया जाता है और इसी के साथ हमीदिया हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था तीन घंटे से ज्यादा ठप्प रही और ना कोई सफाई हुई। 

हालांकी कम्पनी के अधिकारियों को जैसे ही जानकारी लगी तो कम्पनी के अधिकारी आये और हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बात की साथ ही उन्हें आश्वासन दिया की शनिबार तक उनकी मांगे पूरी कर दी जाएगी जिसके बाद कर्मचारी काम पर वापस लौटे।