Loading...
अभी-अभी:

मुंगावली में महिला महासमिति ने बच्चों को बांटे रेन कोट व कॉपी-पेन

image

Aug 4, 2018

लोग जुड़ते गए, कारवां बनता गया। इसी मकसद के साथ मुंगावली में जैन महिला महासमिति ने स्कूली बच्चों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया और समिति की महिलाओं ने बच्चों को रेन कोट और कॉपी वितरित की। इस मौके पर महिलाएं गणेश शंकर प्राथमिक विद्यालय पहुंची और बच्चों की हौसला अफजाई की। शिक्षकों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और बच्चों से काफी देर तक चर्चा की।

इस मौके पर समिति की संरक्षक मीता सराफ, पूर्व अध्यक्ष अल्पना सराफ, महिला महा समिति की अध्यक्ष वंदना फट्टा, महामंत्री आराधना जैन गुढा, कोषाध्यक्ष मीना मोदी और सदस्यों में रचना मोदी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जहां बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। तो वहीं कई दिलचस्प कहानियों ने बच्चों के बीच समां बाध दिया गया। जैन महिला समिति की कोशिश ने जहां कई सारे बच्चों के चेहरे खिला दिए। तो वहीं समाज के लिए संदेश भी दिया। गरीब बच्चों के मदद का हाथ बढ़ाने सबसे बड़ा पुण्य है।