Loading...
अभी-अभी:

Burhanpur/भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला फूंका, चीन को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप

image

Jun 28, 2020

दुर्गेश पाठक : भारतीय जनता पार्टी ने बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील के मुख्य बाजार क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका है। बता दें कि, भाजपा ने कांग्रेस सरकार में वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ​को चीन को सहयोग देने का आरोप लगाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन
खकनार (बुरहानपुर) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य बाजार स्थित हाईवे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया है। भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस सरकार में वाणिज्य मंत्री रहते हुए चीन को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। 

कमलनाथ ने चीन को पहुंचाया आर्थिक लाभ
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सगल व पूर्व विधायक मंजू दादू ने आरोप लगाते हुए बताया की यूपीए सरकार में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीन को आयात शुल्क में कटौती करके भारी आर्थिक फायदा पहुंचाने का कृत्य किया था, जिसका खामियाजा आज तक देश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को झेलना पड़ रहा है। उसी के विरोध में प्रदेश संगठन के आह्वान पर कमलनाथ का पुतला फूंका गया हैं।