Loading...
अभी-अभी:

भारतीय सेना के लिए बनाई जा रही धनुष तोप के कलपुर्जों की जांच के लिए जबलपुर गन फैक्ट्री पहुंची CBI टीम

image

Jan 11, 2019

अरविन्द दुबे - भारतीय सेना के लिए जबलपूर की गन कारिज फैक्ट्री में बनायी जा रही धनुष तोप मे चीन निर्मित कलपुर्जों को लगाने की जांच कर रही CBI टीम एक बार फिर फैक्ट्री पहुंची GCF मे CBI ने उन अधिकारियों से पूछताछ की जो कि इन कलपुर्जों की खरीद से जुड़े थे CBI ने इन अधिकारियों के कंप्यूटर, गैजेटस और दस्तावेजों को जब्त कर लिया है इन अधिकारियों के घरों की तलाशी भी ली गयी है।

CBI ने कई अहम गोपनीय जानकारी जुटायी है सूत्रों के मुताबिक टीम अभी छानबीन मे जुटी हुयी है साल 2014 मे धनुष तोप के कलपुर्जों की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किए गए थे जिसे जर्मनी की कंपनी ने हासिल किया था इस कंपनी पर आरोप है कि इसने भारत को चीन निर्मित कलपुर्जों की सप्लाई कर दी जिस वजह से धनुष तोप के पहले ट्रायल मे खामी आ गयी।

इस मामले की जांच कर रही CBI ने इस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था तभी से इस मामले की जांच के लिए CBI की टीम जबलपूर की GCF आती है. इस बार टीम धनुष तोप में वायर रेस रोलर बैरिंग की खरीदी और उसमे आई खराबी की जांच कर रही है।