Loading...
अभी-अभी:

सी.एम. हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों का आसरा, सात लाख से अधिक लोगों को मिली सहायता

image

May 20, 2020

प्रदेश में कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 आम नागरिकों और सभी जरूरतमंदों के लिये सबसे बड़ा आसरा बन गया है। इस नम्बर पर अब तक 7 लाख 37 हजार 694 लोगों के फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं, परिवहन तथा अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई गई है। सी.एम. हेल्पलाइन किसानों के लिये भी मददगार साबित हो रही है। इस पर अब तक फसल कटाई, फसल परिवहन आदि की 1228 समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया है।

सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 पर अब तक भोजन संबंधी 5 लाख 96 हजार 630, परिवहन संबंधी 44 हजार 099, दवाइयों संबंधी 36 हजार 371, आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जी आदि संबंधी 18 हजार 311 तथा अन्य प्रकार की 42 हजार 333 समस्याओं की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर सहायता मुहैया कराई गई।