Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियरः महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना  का कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया शुभारंभ

image

Dec 9, 2019

विनोद शर्मा - मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना  का कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में शुभारंभ किया। भोपाल, इंदौर के बाद ग्वालियरवासियों को भी संजीवनी क्लिनिक की सौगात मिली। शहर के आदर्श मिल रोड पर यह संजीवनी क्लिनिक बनाया गई है। आपको बता दें कि ग्वालियर में ऐसे 6 संजीवनी क्लिनिक बनाये गये हैं। जहां आमजन को सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं महैया कराएगी।

क्लिनिक में पैथोलॉजी की सुविधा, निःशुल्क दवा वितरण

संजीवनी क्लिनिक दिल्ली सरकार की मुहल्ला क्लिनिक की तर्ज बनाये गये हैं। लिहाजा जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर यहां संजीवनी क्लिनिक का शुभारंभ करने पहुँचे तो उन्होंने भी अपना इलाज यहाँ मौजूद डॉक्टरों से कराया। मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि संजीवनी क्लिनिक की शुरुआत होने का लाभ ग्वालियर की जनता को मिलेगा। लोगों को जयारोग्य अस्पताल और जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनका इलाज अब यहीं हो सकेगा। क्लिनिक में पैथोलॉजी की सुविधा, निःशुल्क दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध है। यहां योग्य और अनुभवी डॉक्टरों की तैनाती की गई है।